Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: ₹25,000 Scholarship Online Apply Dates, Eligibility, Documents, Application Process & Full Details

By Sarkari Source

Published on:

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: बिहार सरकार द्वारा राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाली अविवाहित छात्राओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी, ताकि वे आगे की पढ़ाई बिना आर्थिक परेशानी के जारी रख सकें।

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की ओर से इस योजना को लेकर नया आधिकारिक अपडेट जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार NIC द्वारा संचालित मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर छात्राओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं डेटा अपडेट की प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू की जाएगी। इसके बाद पात्र छात्राएं पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भर सकेंगी और अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सत्यापित कर सकेंगी।

इस योजना के तहत योग्य छात्राओं को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया के दौरान छात्राओं को जरूरी दस्तावेज जैसे इंटर मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है, इसलिए सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरना आवश्यक है।

To Get Latest Updates

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए

टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join Our Whatsapp Community Join Our Telegram Group
Join Our Facebook Page Subscribe Our Youtube

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: Overview

विवरणजानकारी
राज्यबिहार
योजना का नाममुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2026
प्रोत्साहन राशि₹25,000
योजना से संबंधित लेखBihar 12th Pass Scholarship 2026
योजना श्रेणीछात्रवृत्ति योजना
मेधा सॉफ्ट पोर्टल शुरू होने की तिथि25 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथिजल्द अपडेट जारी होगा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर8966294256 / 9534547098 / 8298406704
आधिकारिक वेबसाइटmedhasoft.bihar.gov.in

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को ₹25,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। आवेदन प्रक्रिया मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार मेधासॉफ्ट पोर्टल 25 मई 2026 से खोला जाएगा। इस पोर्टल पर बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं का विवरण पहले से अपलोड किया गया है। छात्राओं को पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी जानकारी की जांच करनी होगी और आवश्यक सुधार होने पर संबंधित जानकारी अपडेट करनी होगी।

मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2026 – Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026

इस आर्टिकल में उन सभी छात्राओं का स्वागत है, जो मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2026 का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं। बिहार सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत इंटरमीडिएट पास अविवाहित छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस लेख में हम आपको Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में बताने जा रहे हैं, ताकि आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें।

यदि आप 12th Pass Kanya Utthan Yojana 2026 Online Apply करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। यहां आपको आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन तिथि, प्रोत्साहन राशि तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है। इसलिए योजना का पूरा लाभ लेने के लिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

Important Dates of Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026

EventsDates
Official Notification Releaseजारी
Online Registration Start Date25 May 2026
Last Date for Registrationजल्द घोषित किया जाएगा

12वीं पास छात्राओं को मिलेगी ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि

बिहार सरकार द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाली छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2026 के तहत योग्य छात्राओं के बैंक खाते में ₹25,000 की सहायता राशि DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे आगे की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रख सकें।

राज्य सरकार द्वारा यह लाभ उन अविवाहित छात्राओं को दिया जाएगा जिन्होंने बिहार बोर्ड से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की है। योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की बेटियों को शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाना है। इस योजना के माध्यम से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को वित्तीय सहायता देकर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इस योजना के अंतर्गत 12वीं पास अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, जिससे वे स्नातक एवं अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।

आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • छात्रा अविवाहित होनी चाहिए।
  • बैंक खाता छात्रा के स्वयं के नाम पर होना जरूरी है।
  • बैंक खाता आधार से लिंक एवं DBT Enabled होना चाहिए।
  • बैंक खाता बिहार स्थित मान्यता प्राप्त बैंक शाखा में होना चाहिए।
  • आवेदन के दौरान सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
  • आवश्यक दस्तावेजों को स्पष्ट रूप से अपलोड करना अनिवार्य है।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की बेटियों को शिक्षा के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है। सरकार चाहती है कि छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें तथा समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करें।

योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
  • बाल विवाह की रोकथाम करना।
  • कन्या भ्रूण हत्या एवं लैंगिक भेदभाव को कम करना।
  • छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना।
  • स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना।
  • शिक्षा के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाना।

Benefits of Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2026 के तहत छात्राओं को कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान किए जाते हैं:

  • इंटर पास छात्राओं को ₹25,000 की आर्थिक सहायता।
  • सभी डिवीजन से पास छात्राएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • DBT के माध्यम से राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • उच्च शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहयोग मिलता है।
  • बाल विवाह को रोकने में सहायता मिलती है।
  • छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है।
  • गरीब एवं कमजोर वर्ग की बेटियों को विशेष सहायता प्राप्त होती है।
  • शिक्षा छोड़ने वाली छात्राओं की संख्या में कमी आती है।

Eligibility for 12th Pass Kanya Utthan Yojana 2026

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

  • आवेदिका बिहार राज्य की स्थायी निवासी हो।
  • छात्रा ने वर्ष 2026 में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • आवेदन करने वाली छात्रा अविवाहित होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • छात्रा के पास आधार लिंक सक्रिय बैंक खाता होना आवश्यक है।
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही योजना का लाभ ले सकती हैं।

Documents Required for ₹25,000 Scholarship 2026

ऑनलाइन आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर एवं Email ID

आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही एवं स्पष्ट होने चाहिए, ताकि आवेदन सत्यापन में किसी प्रकार की समस्या न हो।

How To Apply Online for Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026?

यदि आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 के तहत ₹25,000 की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 Apply Process

  1. सबसे पहले मेधा सॉफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2026” वाले सेक्शन को ओपन करें।
  3. अब “Apply Online 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद नए पेज पर “Students Click Here To Apply” विकल्प को चुनें।
  5. आवेदन फॉर्म खुलने के बाद छात्रा को अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  6. अब आधार नंबर दर्ज करके Aadhaar Verification पूरा करें।
  7. इसके बाद मोबाइल नंबर एवं Email ID दर्ज कर OTP के माध्यम से Verify करें।
  8. आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।
  9. सभी जानकारी सही होने पर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  10. आवेदन सफल होने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।

How to Check Application Status of Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026?

जो छात्राएं स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर चुकी हैं, वे नीचे बताए गए स्टेप्स से अपना आवेदन स्टेटस आसानी से चेक कर सकती हैं।

Application Status Check Process

  1. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Reports+/Students” टैब को ओपन करें।
  3. यहां “Click Here to View Application Status” विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अब नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन नंबर या आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  5. सभी विवरण भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  6. क्लिक करते ही आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

इस प्रकार छात्राएं आसानी से अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति ऑनलाइन देख सकती हैं।

How To Check Name in Bihar Board 12th Pass Scholarship List 2026

यदि आपने बिहार बोर्ड इंटर स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन किया है, तो आप ऑनलाइन मेरिट/लाभार्थी सूची में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं।

Scholarship List Check Process

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मेनू सेक्शन में जाकर “Report” विकल्प चुनें।
  4. इसके बाद “Check Name in List” लिंक पर क्लिक करें।
  5. नए पेज पर अपना Registration Number दर्ज करें।
  6. अब “Search” बटन पर क्लिक करें।
  7. यदि आपका नाम सूची में शामिल होगा, तो पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

इस प्रकार छात्राएं आसानी से ऑनलाइन Scholarship List में अपना नाम चेक कर सकती हैं।

Important Links

12th Pass Kanya Utthan Yojana 2026 Online Apply LinkOnline Apply (Link Active Soon)
Check Your Name in Payment ListInter Payment List
Application LoginStudent Login
Check Name in ListClick Here to Check Name in List
Application StatusCheck Application Status
Official NotificationDownload Notification
Official WebsiteVisit Website

अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि, आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेंगे।

हमें उम्मीद है की इस आर्टिकल के द्वारा आपको Bihar Latest News 2026 की सारी जानकारी आसनी से मिल गयी होगी। अगर आप हर एक अपडेट पाना चाहते हैं तो आप हमारे Whatsapp Group और Telegram Channel को अवश्य ज्वाइन करें क्योंकि यहाँ पर आपको हर अपडेट की जानकारी प्रदान की जाएगी।

बिहार में निकलने वाली सारी एडमिशन, रिजल्ट और नौकरी की जानकारी इस वेबसाइट पर प्रदान की जाएगी। इसलिए इस वेबसाइट पर आने के लिए हमें गूगल में SarkariSource.com टाइप करें।

To Get Latest Updates

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए

टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join Our Whatsapp Community Join Our Telegram Group
Join Our Facebook PageSubscribe Our Youtube

Sarkari Source

About Sarkarisource.com – Know more about us, We provide latest sarkari job notifications, admit card, results, scholarships, Banking, railway and teaching jobs at our website.( Sarkarisource.com ) If you have any query regrading Site, Advertisement and any other issue, please feel free to contact at Sarkarisource.in@gmail.com

---Advertisement---

Related Post

Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026: बिहार 10वीं पास प्रोत्साहन योजना ₹10,000 ऑनलाइन फॉर्म 2026 – Official Notice जारी

Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026: बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मैट्रिक पास छात्र-छात्राओं को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना ...

PM YASASVI Scholarship Yojana 2026: Class 9th to 12th Students Will Get ₹75,000 to ₹1.25 Lakh Scholarship, Check Eligibility & Apply Process

PM YASASVI Scholarship Yojana 2026: अगर आप कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रहे हैं और OBC, EBC या DNT वर्ग से संबंध रखते हैं, ...

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026 Update: अब 31 मई तक खुला रहेगा पोर्टल, हजारों छात्राओं को मिलेगा बड़ा मौका

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026 Update: Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026 को लेकर बिहार सरकार ने छात्राओं के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब इस योजना ...

Bihar 4 Lakh Student Loan Online Apply 2026: Eligibility, Benefits, Documents & Complete Application Process

Bihar 4 Lakh Student Loan Online Apply 2026: यदि आप बिहार के निवासी छात्र-छात्रा हैं और आर्थिक समस्याओं के कारण अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने में कठिनाई ...