Bihar Board Issues Examination Guidelines For Class 12 Exam : इंटर परीक्षा में 50% सवाल वस्तुनिष्ठ होंगे, ऑब्जेक्टिव से सब्जेक्टिव में 100% अतिरिक्त प्रश्न आएंगे, यहां पढ़ें ज़रूरी अपडेट…

By Sarkari Source

Published on:

Bihar Board Issues Examination Guidelines For Class 12 Exam : गुरुवार से शुरू हो रही इंटर परीक्षा में सभी विषयों में कुल 10 सेट में प्रश्नपत्र होंगे। हर विषय में 50 फीसदी सवाल वस्तुनिष्ठ होंगे। विकल्प के रूप में 100 फीसदी अतिरिक्त प्रश्न दिए जाएंगे।

उनमें से अभ्यर्थियों को सिर्फ 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इसी तरह 2 और 5 अंकों के प्रश्नों में भी स्टूडेंट्स को 100 अतिरिक्त प्रश्नों के विकल्प मिलेंगे।

प्रश्नपत्र, कॉपी, ओएमआर व उत्तर पत्रक के निर्देश को समझने को 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे

छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र से लेकर उत्तर पुस्तिका, ओएमआर, उत्तर पत्रक आदि को पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को लेखक की सुविधा दी जाएगी। उन्हें निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय क्षतिपूर्ति के लिए दिया जाएगा।

To Get Latest Updates

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए

टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join Our Whatsapp Community Join Our Telegram Group
Join Our Facebook PageSubscribe Our Youtube

पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा की तरह इस वर्ष भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सभी स्टूडेंट्स के लिए बीएसईबी यूनिक आईडी जारी हुआ है। बेहतर परीक्षा संचालन के लिए कंट्रोल रूम बना है जो बुधवार सुबह 6 बजे से 12 फरवरी के शाम 6 बजे तक कार्य करेगा। इसे लेकर बोर्ड की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है।

किसी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी 0612-2232257 या 0612-2232227 पर सूचित कर सकते हैं। सभी केंद्रों पर बुधवार तक वीक्षकों को योगदान करना है। जिले में 66 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 57 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

आप या आपके घर में कोई परीक्षा दे रहा तो या बिंदुओं पर ध्यान देने की है जरूरत :

  • हर हाल में दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना है ।
  • समय से सेंटर पर निकलें; शहर में होंगे 1 लाख अधिक लोग, झेलना होगा जाम ।
  • एडमिट कार्ड से लेकर दो कलम व अन्य जरूरी डॉक्युमेंट्स साथ में जरूर रखें।
  • दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले भीतर प्रवेश बंद हो जाएगा ।
  • प्रवेश पत्र गुम हो जाए या छूट जाए तो उपस्थिति पत्र से पहचान कर एंट्री मिलेगी ।
  • दो जगहों पर अभ्यर्थियों की तलाशी ली जाएगी, उसकी वीडियोग्राफी भी होगी।
  • 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर होगा, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगेंगे।

एक्सपर्ट की सलाह: अभ्यर्थी अब कुछ नया न पढ़ें, पढ़े हुए टॉपिक का रिवीजन करें :

  • वृंदा क्लासेज के मनोज यादव कहते हैं- अब पढ़े हुए टॉपिक का ही रिवीजन करें
  • परीक्षा के बारे में सोचकर तनाव नहीं लें, रोज 8 घंटे जरूर सोएं, तरोजाजा रहेंगे
  • परीक्षा हॉल में प्रश्न पत्र मिलने के बाद लंबी सांस लेकर खुद को रिलैक्स कर लें
  • सबसे पहले शुरू से अंत तक सभी सवालों और दिए गए निर्देशों का अध्ययन करें ।
  • जिस प्रश्न का जवाब आपको पता है उसे सबसे पहले उत्तर पुस्तिका पर लिखें।
  • निर्देशों का पालन अनिवार्य है, ग्राफ, चार्ट और आंकड़ा जरूरी है तो जरूर लिखें ।
  • सवालों का उत्तर टू द प्वाइंट दें, घर पर ब्रेक ले-लेकर रिवीजन करते रहें।

अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि, आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेंगे।

हमें उम्मीद है की इस आर्टिकल के द्वारा आपको Bihar Latest News 2024 की सारी जानकारी आसनी से मिल गयी होगी। अगर आप हर एक अपडेट पाना चाहते है तो आप हमारे Whatsapp Group और Telegram Channel को अवश्य ज्वाइन करे क्योंकि यहाँ पर आपको हर अपडेट की जानकारी प्रदान की जायेगी।

बिहार में निकलने वाली सारी एडमिशन, रिजल्ट और नौकरी की जानकारी इस वेबसाइट पर प्रदान की जाएगी। इसलिए इस वेबसाइट पर आने के लिए हमें गूगल में SarkariSource.com टाइप करे।

To Get Latest Updates

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए

टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join Our Whatsapp Community Join Our Telegram Group
Join Our Facebook PageSubscribe Our Youtube

Sarkari Source

About Sarkarisource.com – Know more about us, We provide latest sarkari job notifications, admit card, results, scholarships, Banking, railway and teaching jobs at our website.( Sarkarisource.com ) If you have any query regrading Site, Advertisement and any other issue, please feel free to contact at Sarkarisource.in@gmail.com

Related Post

Bihar SLET Admit Card 2026: बिहार लाइब्रेरियन परीक्षा से पहले बड़ा अपडेट! इस दिन से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, 22 नवंबर से होगी परीक्षा

Bihar SLET Admit Card 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इस परीक्षा ...

Bihar SLET Dummy Admit Card 2026: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar SLET Dummy Admit Card 2026: बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बिहार SLET ...

Bihar Board Sent Up Exam 2027: मैट्रिक और इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल जारी, 19 और 23 नवंबर से होगी परीक्षा – Full Details

Bihar Board Sent Up Exam 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप ...

Bihar STET Admit Card 2026: Download Link ( Date Out), Release Date, Exam Date & Full Details

Bihar STET Admit Card 2026: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा ...