Bihar Voter List Draft 2025 Released: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ तेज हो चुकी हैं। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राज्यभर के मतदाताओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए मतदाता सूची का पहला ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिया है। इस ड्राफ्ट में कोई भी नागरिक अपना नाम देख सकता है और यदि कोई गलती है या नाम छूटा है, तो उसके लिए दावे और आपत्तियाँ भी दर्ज करा सकता है।
To Get Latest Updatesबिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें! |
|
Join Our Whatsapp Community | Join Our Telegram Group |
Join Our Facebook Page | Subscribe Our Youtube |
Bihar Voter List Draft 2025 Released : क्या है खास इस बार की वोटर लिस्ट में?
यह मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत तैयार की गई है। आयोग ने जानकारी दी है कि इस सूची को दोपहर 3 बजे से आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।
इसके अलावा, वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए यह डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध है: https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04
नाम खोजने के लिए इन दो वेबसाइट्स पर भी सुविधा दी गई है:
7.23 करोड़ मतदाताओं ने जमा करवाया है अपना फॉर्म ?
- सभी पाठको को बता दें कि, निर्वाचन आयोग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 7.23 करोड़ मतदाताओं ने सक्रिय रुप से SIR प्रक्रिया ( मतदाता सूची की जांच और सुधार ) मे हिस्सा लिया है,
- निर्वाचन विभाग के मुताबिक अब तक 99.8% मतदाताओं के फॉर्म जमा हो चुके है और उनके डिजिटल रिकॉर्ड को बनाने का काम भी पुरा हो चुका है,
- जो मतदाता अब तक फॉर्म नहीं भर पाए है या जो इस दुनिया मे नहीं है या स्थायी रुप से बिहार से बाहर चले गए है उनकी सूची 20 जुलाई, 2025 के दिन सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई थी।

बीएलओ और बूथ पर भी उपलब्ध है नाम देखने की सुविधा
ऑनलाइन विकल्प के अलावा, नागरिक अपने नजदीकी बूथ या बीएलओ (Booth Level Officer) से संपर्क करके भी अपना नाम देख सकते हैं। यह व्यवस्था शनिवार से शुरू हो चुकी है।
BIHAR SIR 2025 प्रक्रिया के 3 चरण कौन से है?
यहां पर हम, आपको एक तालिका के माध्यम से BIHAR SIR प्रक्रिया के 3 चरणों के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से है –
चरण | विवऱण |
प्रथम चरण | 24 जून, 2025 से 25 जुलाई, 2025 तक संचालित किया गया,प्रारुप मतदाता सूची का प्रकाशन 01 अगस्त, 2025 के दिन किया गया |
दूसरा चरण | प्रारुप मतदाता सूची मे किसी भी त्रुटि के सुधार के लिए कोई भी मतदाता या कोई भी राजनैतिक दल अपने दावे या आपत्ति दर्ज करवा सकते है औरये प्रक्रिया 1 अगस्त, 2025 से लेकर 01 सितम्बर, 2025 तक संचालित की जाएगी। |
तीसरा चरण | सभी EROs द्धारा प्रपत्रों की जांच व सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण का कार्य ( 25 सितम्बर, 2025 ) औरमतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 30 सितम्बर, 2025 के दिन किया जाएगा। |
1 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया
अगर किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है या उसमें कोई गलती है, तो वह 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक दावे और आपत्तियाँ दर्ज करा सकता है। इसके लिए तीन तरह के फॉर्म उपलब्ध हैं:
- फॉर्म-6: नाम जोड़ने के लिए
- फॉर्म-7: नाम हटाने या गलत प्रविष्टि के लिए
- फॉर्म-8: नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए
2 अगस्त से हर जिले में लगेंगे विशेष शिविर
चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 2 अगस्त से राज्य के सभी प्रखंड कार्यालयों और नगर निकायों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर रोजाना (सोमवार से रविवार) सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। नागरिक यहां जाकर फॉर्म भर सकते हैं और दस्तावेज़ जमा कर सकते हैं।
दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी विशेष सुविधा
जो मतदाता विशेष शिविर में नहीं आ सकते – जैसे दिव्यांगजन और वृद्ध नागरिक, उनके लिए BLO स्वयं घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे। सभी भरे गए आवेदनपत्रों की रिसीविंग देना अनिवार्य होगा। साथ ही, हर शाम कार्य समाप्ति के बाद आवेदन की स्क्रूटनी कर संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।
प्रशासनिक तैयारी और सुरक्षा भी चाक-चौबंद
प्रत्येक शिविर स्थल पर दो कर्मचारियों की तैनाती, जिसमें एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल होगा, अनिवार्य की गई है। शिविरों की जानकारी जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों को पहले ही दे दी जाएगी। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती और फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी का भी निर्देश जारी किया गया है।

निष्कर्ष :
यदि आप बिहार के मतदाता हैं और 1 जुलाई 2025 तक आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, तो यह आपके लिए जरूरी मौका है। जल्दी से जल्दी अपना नाम सूची में चेक करें और जरूरत पड़े तो सुधार या नाम जोड़ने की प्रक्रिया में हिस्सा लें, ताकि चुनाव में आपके वोट की अहमियत बनी रहे।
क्विक लिंक्स
Check Draft Roll 2025 | Download Now |
Search Your Name in Draft Roll | Check Link |
Bihar Voter List Draft 2025 Released : Link 1 (Click Here) Link 2 (Click Here)
अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि, आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेंगे।
हमें उम्मीद है की इस आर्टिकल के द्वारा आपको Bihar Latest News 2024 की सारी जानकारी आसनी से मिल गयी होगी। अगर आप हर एक अपडेट पाना चाहते है तो आप हमारे Whatsapp Group और Telegram Channel को अवश्य ज्वाइन करे क्योंकि यहाँ पर आपको हर अपडेट की जानकारी प्रदान की जायेगी।
बिहार में निकलने वाली सारी एडमिशन, रिजल्ट और नौकरी की जानकारी इस वेबसाइट पर प्रदान की जाएगी। इसलिए इस वेबसाइट पर आने के लिए हमें गूगल में SarkariSource.com टाइप करे।
To Get Latest Updatesबिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें! | |
Join Our Whatsapp Community | Join Our Telegram Group |
Join Our Facebook Page | Subscribe Our Youtube |